

कुम्हारी । प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को कुम्हारी पालिका क्षेत्र अंतर्गत हुए 42 करोड़ 25 लाख रुपयों के विकास कार्यों की लोकार्पण व भूमिपूजन करने कुम्हारी पहुंचे। जहां उन्होनें सर्वप्रथम 3 करोड़ 54 लाख की लागत से बने नवीन पालिका भवन पहुंचकर रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने आगे पालिका सभागार पहुँच पार्षदों को संबोधन किया जहां उन्होंने सभा कक्ष को देख उनकी तुलना विधान सभा से कर दी सभी पार्षदों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व कार्यक्रम में महिला कमांडों की सदस्यों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल के मेरिट में आए विद्यार्थियों व पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किया। 





