क्रिकेट का रोमांच : कुथरेल में 19 से 22 मार्च तक वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, 22 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला

अंडा। फोटो। दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल में रामापति ट्रॉफी के अंतर्गत वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक रामलीला मैदान, ग्राम कुथरेल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुथरेल, जंजगीरी और भानपुरी की टीमें भाग लेंगी और आपस में रोमांचक मुकाबले खेलेंगी।
आयोजकों द्वारा बताया गया है कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों को कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण YouTube 108 Live के माध्यम से भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के संयोजक लोमशा (रिकु) चंद्राकर, सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, द्वारा आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है।