पंडरिया। स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल गुरुवार को स्कूल मैदान कोदवा गोडान में संपन्न हुआ। फाइनल में मेजबान टीम कोदवा गोडान ने भड़गा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं पंडरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्जुन तिवारी के हाथों विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए!

अपने संबोधन में श्री तिवारी ने विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह आदिवासी अंचल है, यहां के युवाओं में जुनून और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें अवसर चाहिए।
उन्होंने युवाओं से नशे और जुए की लत से दूर रहकर मैदान से जुड़े रहने का आह्वान किया। कहा कि क्रिकेट हमें अनुशासन के अलावा टीम भावना और हार में भी मुस्कुराना सिखाता है। जो युवा मैदान में रहेगा, वह कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नंदनी डहरिया ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य सुरेश धुर्वे, उपसरपंच नारायण साकत,रमेश राठौर,जीवन सिंह राठौर,कलेश साहू,परस पड़वार कांग्रेस नेता पालन सिंह बैस,नीरज सलूजा,रामू चंद्राकर,राजू मरावी,सहित अनेक अतिथि व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम संचालन शिक्षक गोविंद राठौर ने किया!







