अर्जुनी : मिरगी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पौसरी में नवरात्रि पर ज्योत प्रज्वलित कर की जनकल्याण की कामना

अर्जुनी । क्षेत्र में खेल एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिल रहा है। ग्राम मिरगी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में युवा नेता नीरज परगनिहा अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, ग्राम पंचायत पौसरी (रवान) में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बेमेतरा जिला प्रभारी नीरज परगनिहा ने ज्योत प्रज्वलित कर माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। ग्राम मिरगी में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने नीरज परगनिहा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


ग्राम पंचायत पौसरी (रवान) में नवरात्रि के अवसर पर ज्योत प्रज्वलन के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अवसर पर ग्राम मिरगी के कार्यक्रम में गोवर्धन ध्रुव, प्रधान पाठक दौलत कुंजाम, लेखराम साहू, संतोष साहू, पूर्व सरपंच पीला राम सेन, सरपंच रामेश्वर लहरी, युवा मोर्चा बलौदाबाजार ग्रामीण अध्यक्ष मोहन साहू, आईटी सेल सह प्रभारी कुशल वर्मा तथा ग्राम पौसरी के सरपंच कमलेश ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।