क्रिकेटर तिलक वर्मा की ऑरेंज कैप की रेस में धमाकेदार एंट्री, देखिए कौन है टॉप में

मुंबई । आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से पटखनी दी। सीएसके इसी हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। बता दें, मुंबई इंडियंस पहले ही 9 मैच हारकर इस रेस से बाहर हो चुकी है। सीएसके और एमआई के बीच यह लो स्कोरिंग मैच था इस वजह से ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए 34 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में शॉमिल टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 में खेले 12 मैचों में 40.89 की औसत से 368 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। सीएसके के खिलाफ इस पारी के बाद तिलक 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस सूची में शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर टॉप पर बने हुए हैं। इस सीजन बटलर के बल्ले से 56.82 की औसत से 625 रन निकले हैं।

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के

जोस बटलर 12 12 625 56.82 149.88 56 37

केएल राहुल 12 12 459 45.90 140.36 39 20

डेविड वॉर्नर 10 10 427 61 152. 50 51 15

फॉफ डु प्लेसी 12 12 389 35.36 132.76 39 13

शुभमन गिल 12 12 384 34. 91 137.14 40 9

शिखर धवन 11 11 381 42. 33 122. 11 40 9

तिलक वर्मा 12 12 368 40.89 132. 85 27 15

क्विंटन कॉक 12 12 355 29 59 137 59 36 12

दीपक हुड्डा 12 12 347 28. 92 130.94 30 12

हार्दिक पांड्या 11 11 344 38.22 131.80 36 8