सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपत्तिजनक शब्द लिखने वाले भिलाई निगम के कंप्यूटर आपरेटर पर अपराध दर्ज, सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार


भिलाई। भिलाई नगर निगम में ठेका पर कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले योगेश कुमार वर्मा को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है की योगेश ने सोशल मिडिया व्हाट्अप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखा था। जिसके बाद इसकी शिकायत सुपेला थाना में की गई थी जिस पर पुलिस आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर  योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।