पाटन। ग्राम पंचायत गुजरात के सरपंच पितांबर पटेल के गिरेबान पकड़कर धक्का-मुक्की करने वाले ग्राम मटिया के दो युवकों पर पाटन थाना पुलिस ने सरपंच की सूचना पर अपराध दर्ज कर लिया है । वहीं मटिया के इन दो युवकों ने भी शिकायत करते हुए सरपंच पर भी अपराध दर्ज करने की मांग की है। इन युवकों के आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है। सरपंच ने पुलिस में शिकयत किया है की मनरेगा के काम चल रहा था तो करीब 300 मजदूरों के सामने प्रवीण यादव और श्रवण साहू ने उनके कालर पकड़कर धक्का दिया जिससे की वे जमीन पर गिर गए। मजदूरों ने उसे उठाया। पाटन पुलिस ने दोनो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







