महिमा हॉस्पिटल पाटन में निशुल्क नेत्र जांच और परामर्श लेने जुटी भीड़, 80 मरीज की जांच किया गया, आंखो की देखभाल कैसे करे इसकी जानकारी दी


पाटन। महिमा हॉस्पिटल तहसील कार्यालय के  सामने पाटन में  निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया है। इस दौरान पाटन ब्लॉक के विभिन्न गांवों से लोग नेत्र जांच के लिए पहुंचे। 80 से अधिक मरीज का नेत्र जांच किया गया। साथ ही परामर्श दिया गया की किस तरह से आंखो की देखभाल करे। महिमा हॉस्पिटल रानितराई  रोड पाटन के डायरेक्टर डॉक्टर टी आर यादव ने बताया की शिविर में  नेत्र रोग विशेषज्ञ डां जसमीत सिग भाटीया  M.B.B.S ,D.O.M.S (GOLD मेडलिस्ट) द्वारा मोतियाबिंद का जांच किया गया। नजरों में चश्मे का नंबर, आंखों का धुंधलापन, आंखों से आंसू आना, आंखों में कम दिखाई देना, काला मोतियाबिंद का जांच, आंखों में जाला लगना, सिर दर्द होना इसका जांच कर परामर्श दिया गया। बता दे की पाटन में पहली बार नेत्र रोग के मरीजों के लिए विशाल निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।