पाटन। अम्लेश्वर थाना में धीरे धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। शिव महापुराण कथा के आयोजक में से एक पवन खंडेलवाल के साथ मारपीट का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इलाज कराने के बाद पवन खंडेलवाल अपने समर्थकों के साथ अम्लेश्वर थाना पहुंचे है। जहां पर रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। जानकारी मिली है की रायपुर के समाज सेवी बसंत अग्रवाल भी अपने जल्द ही अम्लेश्वर थाना पहुंचने वाले है। घटना की खबर लगते ही शिव महापुराण कथा आयोजन से जुड़े लोग भी अम्लेश्वर थाना पहुंच रहे है।







