श्री राम कथा का रसपान करने जुटी भक्तों की भीड़, खुर्सीपार के आई टी आई ग्राउंड में  पंडित राजन महाराज की कथा का पहला दिन


भिलाई। ।आईटीआई ग्राउंड खुर्सीपार भिलाई में रामकथा की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिला। शिव पार्वती विवाह की कथा में  भक्त भोले बाबा की बारात में झूमते रहे। इससे पहले दिन कथा की शुरुआत के पहले भव्य कलश यात्रा निकाली है। जीवन आनंद फाउंडेशन के तत्वावधान में आईटीआई ग्राउंड भिलाई में 12 से 20 सितंबर तक भव्य श्रीराम कथा शुरू हुई। । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामकथा वाचक राजन महाराज के श्रीमुख से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से कथा शुरू हुई। आज कथा के आयोजक पार्षद विनोद सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों ने राजन महाराज का स्वागत किया। इसके अलावा कथा सुनने घुमा पाटन निवासी शैलेश मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने राजन महाराज जी का व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।

वाटर प्रूफ डोम शेड के साथ बनेंगे दो पंडाल

कार्यक्रम स्थल पर 100 बाई 300 सौ वर्गफीट का वाटर प्रूफ डोम शेड बनाया गया है। साथ ही कथा स्थल मंच पर अयोध्या के राम मंदिर की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। कथा स्थल पर 3 द्वार बनाए गये हैं। समिति के लगभग 2 सौ से अधिक वालेंटियर्स सेवा दें रहे है। वहीं कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है।