पाटन के सिनेफ्लेक्स टॉकीज में सिंघम अगेन फिल्म देखने उमड़ रही है भीड़, सर्व सुविधायुक्त टॉकीज होने से फिल्म देखने अब दुर्ग भिलाई नहीं जा रहे ग्रामीण क्षेत्र के लोग

बलराम यादव
पाटन। नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड में खूबचंद बघेल सभागार के पीछे सर्व सुविधायुक्त श्री सिनेफ्लेक्स टॉकीज में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। अभी वर्तमान में सिंघम अगेन फिल्म चल रही है। अजय देवगन सहित अन्य कलाकारों से सुसज्जित इस फिल्म को ग्रामीण क्षेत्र में दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वही आगामी दिनों में कई और नई फिल्म के प्रदर्शन किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह से काफी अच्छी सिटिंग व्यवस्था , फूल एयरकूल्ड , बहुत ही शानदार आवाज के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म देखने सीने प्रेमी काफी संख्या में अपने दोस्तों के साथ, परिवार के साथ पहुंच रहे है। फिल्म देखने आए दर्शकों का कहना ही की दुर्ग भिलाई सहित मॉल के सिनेमहाल में जिस तरह से सुविधा दी रही है उसी तरह सभी सुविधा पाटन के टॉकीज में मिल रहा है।