डोंगरगढ़ से लगे पर्वत पर स्थित श्री जटाशंकर मंदिर शिवधाम प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का प्रमुख केंद्र दूर दूर से आते है भक्त गण सावन के अंतिम सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। करीब 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचे कावड़ियों का शिवभक्तों द्वारा स्वागत किया गया।

पर्वत की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जटाशंकर का पूजन-अभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।







