पाटन विधानसभा
के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृन्दा देवी मंदिर आगेसरा में नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा और मंदिर परिसर में देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ज्योति कलश जलाए।
आपको बता दे मां वृन्दा देवी डिंडा कपाट पाटन विधानसभा के आगेसरा में विराजमान है मां वृन्दा देवी का उत्पत्ति भूमि से हुआ है जिसके आसन का स्थापना ग्रामीणों ने किया । दोनो नवरात्र में यहां मनोकामना ज्योति प्रज्वलित भक्तों के द्वारा किया जाता है।
इस वर्ष मां वृन्दा देवी डिंडा कपाट में भक्तों के द्वारा कुल 180 ज्योति कलश प्रजवलित हुआ है ।
मां वृंदा देवी प्रचार समिति के अध्यक्ष रमाकांत साहू
सरपंच ग्राम पंचायत आगेसरा एवं पंच सदस्यों के साथ
बैगा सांवत ठाकुर
पंडा राजू साहू
मनोज साहू गिरधर पटेल बसंत सार्वा और समस्त ग्रामीण मिलकर निरंतर माता रानी की सेवा में लगे हुए है





