सुकमा। जिले के गीदम नाला कैम्प में 226 बटालियन सुकमा में पदस्थ जवान आज सुबह पीटी करने के दौरान गिरने से अचानक से हार्ट अटैक आ गया , जिससे कि उसकी मौत हो गई, घटना के बाद जवान के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल सुकमा ले जाया गया, जहाँ से एम्बोम्बिंग के लिए शव को मेकाज लाया गया, शव को यूपी के प्रतापगढ़ भेजा जा रहा है,
मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के अधिकारियो ने बताया कि सुकमा जिले के गीदम नाला कैम्प में 226 बटालियन सीआरपीएफ में पदस्थ यूपी के प्रतापगढ़ निवासी प्रकाश नारायण 50 वर्ष कैम्प के अंदर ही पीटी कर रहा था, इसी दौरान उसे अचानक से सीने में दर्द होने के कारण मैदान में ही गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई, जवान के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल सुकमा लाया गया, जहाँ पीएम के बाद एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज भेजा गया, जवान के निधन के बाद अधिकारियों ने शव का पीएम करवाने के बाद शव को एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज रवाना किया गया, जहाँ 20 मिनट तक चले एम्बोम्बिंग प्रकिया के बाद जवान के शव को साथियों को दिया गया, जहाँ शव को एम्बुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा, वहां से जवान के शव को उसके गृहग्राम भेजा जाएगा







