CUET EXAM : सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन शुरू… परीक्षा 13 मार्च से

रायपुर।कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी एक फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क दो फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से सीयूईटी से संबंधित जानकारी वेबसाइट https:// exams.nta. ac.in/CUET- PG/ पर जारी की गई है। इस बार एग्जाम फीस में दो सौ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों को अब 1,400 रुपये देने होंगे। एनटीए कि ओर से यह परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा तीन पालियों मं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीईयूटीपीजी में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक के लिए हैं। निगेटिव मार्किंग का प्रविधान भी है। सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। पिछली बार परीक्षा की अवधि 105 मिनट की थी, यानी इस बार 15 मिनट का समय कम किया गया है।