अंडा। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश संयोजक महंत लीलाधर दास एवं राजेंद्र साहू प्रदेश महासचिव ने विवेक आचार्य जी संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ शासन को शाल श्रीफल प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


महंत लीलाधर दास जी बताया कि विवेक आचार्य ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में कलाकारों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जो कलाकारों के लिए बहुत ही अनिवार्य है जैसे चिन्हारी पंजीयन, पेंशन योजना, मानदेय निर्धारण, कलाकार ग्रेडेशन, कलाकार कल्याण कोष, आदि कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने पर सभी विधाओं के कलाकारों में हर्ष है। महंत लीलाधर दास ने माननीय संचालक महोदय जी से चिन्हारी परिचय पत्र कलाकारों को प्रदान करने हेतु विशेष निवेदन भी किया एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ व छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी सदस्यों के तरफ से बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं दी।







