बोरसी में सांस्कृतिक उत्सव 2025 का हुआ आयोजन…. महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने विभिन्न खेलकूद में लिया हिस्सा

दुर्ग।बोरसी में जय अम्बे महिला समिति एवं शिव शक्ति मंदिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक उत्सव 2025 का आयोजन 19. 01. 2025 दिन रविवार को आजाद चौक बोरसी वार्ड 52 में किया गयाl इसमें दिनभर बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए मनोरंजनक खेलकूद जैसे मटका फोड़, बाल आउट, घड़ा दौड़, महिला कबड्डी, खोखो,मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, विशेष अतिथि पार्षद प्रेमलता साहू, पोषण साहू तहसील साहू संघ दुर्ग शहर, रोहित साहू, अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज बोरसी, पीतांबर साहू अध्यक्ष इकाई साहू समाज बोरसी,श्रीमती ललेश्वरी साहू अध्यक्ष जीविका स्व सहायता समूह बोरसी, प्रशांत साहू अध्यक्ष युवा शक्ति संगठन बोरसी, गुलशन साहू, कन्हैया साहू, पोषण साहू, पंकज चतुर्वेदी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में अतिथियों ने जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है, खिलाड़ियों में टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है अतः छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। रात्रिकालीन भानपुरी अंडा के मंडली द्वारा पंडवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह से एवं विशेष योगदान के लिए श्रीमती ललेश्वरी साहू (लल्ली ) का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक नरोत्तम साहू ने किया। आयोजन में अध्यक्ष सुरेंद्र साहू (सोनी ),शिक्षक रूपेंद्र साहू, भुवन लाल साहू,रामखिलावन साहू , परसराम कलिहारे, भगवान दास बारले, थानसिंह साहू, तेजराम साहू, शैलेन्द्र, अविनाश, राहुल शर्मा, धनेश पटेल, मनीष पटेल, जीवन, वेमन, राजा यादव तथा महिला समूह से अध्यक्ष पार्वती साहू, ऐश्वर्या, अनीता, रामेश्वरी, डाली, पदमा यादव, दीपा यादव तथा अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।