महाशिवरात्रि पर कौही में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मयारू और देहरी के दिया के कलाकारों ने मचाई धूम

कुरूद । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कौही रानीतराई में भव्य मेला लगा। जहां स्थित भगवान स्वयंभू शिवलिंग की दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सहित हजारों श्रद्धालु उमड़े। जो शिव मंदिर में दुग्धा एवं जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की मनौतियां मांगी। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय, हर-हर महादेव गूंजाएमान हुआ। वहीं इस मौके पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु छतीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।जिसमें कलाकारों ने गीत, संगीत एवं शानदार नृत्य प्रस्तुत कर धूम मचाई।

कुरूद एवं पाटन ब्लाक के अंतिम छोर में खारून नदी के तट पर बसे ग्राम कौही में प्रतिवर्ष की भांति महाशिवरात्रि पर 1 व 2 मार्च को भव्य मेला लगा।जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की विशाल शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किये। भक्तों ने दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना किये और सुख, शांति और समृद्धि की कामना किये।

शिव सहित अन्य मंदिरों में सोमवार व मंगलवार तथा बुधवार को महिला-पुरूष भक्तों की लंंबी कतारे लगी रही। इस दौरान हर हर महादेव, ऊँ नम: शिवाय का पंचाक्षरी मंत्र गुंजायमान होता रहा। धार्मिक आस्था का केन्द्र कौही में दो दिनों तक लगे भव्य मेला में श्रद्धालुओं के लिये मुख्य आकर्षण हवाई झूला, ब्रेगडांस झूला ने खूब धूम मचाई। वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रम के तहत आयोजित छतीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच मयारू ग्राम सेमरा (भखारा) के कलाकारों ने अपनी झमाझम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश एवं मां सरस्वती की स्तुति व वंदना गीत से हुआ।पश्चात गायक धनसिंह सेन, शेख हसन,महेंद्र पटेल एवं गायिका दुलारी व कंचन द्वारा गाये गीतों आगे रे संगी मयारू आगे, सुख दुख, मया दुलार बाँटेबर सेमरा के चिन्हारी आगे, ऐ मया होगे ओ, संवरेगी ओ तोर बर तरसे मोर चोला, दीवाना होगेंव तोर नावके ,डोंगरी म आबे ओ, पहाड़ी म आबे–आदि ने सुबह तक दर्शको को बांधे रखा। साथ ही लॉफ्टर राकेश व यशवंत ने खूब हंसाया।संगीत में डॉ जी एल पुष्पकार, भूपेंद्र, लोकेश, हेमन्त, घनाराम, तथा नृत्य में नेमिन,दीपा, मंजू, किरण, योगेश्वरी,भागवत, चम्पू, अस्सु, धर्मेंद्र,मोनू साहू ने बेहतर नृत्य किया। इसी तरह मंगलवार की रात्रि हुए ग्राम भेलवकूदा के लोककला मंच देहरी के दिया के कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम का संचालन ललित सेन एवं लोकेश सेन ने किया। मेला के दौरान व्यवस्था बनाने श्रीमहाकाली एवं हनुमान मंदिर परिसर के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुनीता यदु, दौलतराम देवांगन, सचिव सुखीत साहू, राजेश साहू, माधवराम साहू, संतोष साहू, हेमलाल साहू, नोशन सिन्हा,कुमलेश्वर साहू,पुरषोत्तम सिन्हा,अनिरुद्ध देवांगन, मुकेश साहू, सहित पुलिस, स्वास्थ्य, पीएचई, राजस्व, पीडब्ल्युडी, ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों का सहयोग रहा।