


इसके अलावा जिला चिकित्साललय में सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम अंतर्गत माह के प्रत्येक 09 एवं 24 तारीख को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। महिला चिकित्ससक डॉ. सुशीला बंजारे एवं डॉ. सुमन साहू द्वारा गर्भवती की जांच, आहार-विहार, गर्भावस्था के विषय में गर्भवती को सलाह, सिकलिन गर्भवती मरीज को विशेष रूप से आहार एवं आयुर्वेद औषधी की जानकारी, गर्भवती की मासानुमासिक वृद्धिक्रम का जांच की जाती है। अब तक सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम अंतर्गत कुल 472 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।






