पाटन। पाटन पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत पाटन के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों को साइबर क्राइम से कैसे बचे इसकी जानकारी दी गई। साथ ही साथ साइबर क्राइम में ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल डायल करने की बात भी कही।। इसके अलावा पुलिस ने अपील किया कि वह गांव-गांव में जाकर साइबर क्राइम से जागरूक कैसे हो इस विषय पर ग्रामीणों को जानकारी दे । साथ ही साथ साइबर ठगी से कैसे बचे इसके लिए ग्रामीणों को जागरुक भी करें। जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आज एसडीओपी पाटन आशीष बंछोर, थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू ने ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायकों को साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी गई। इससे कैसे बचे इसके भी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मुकेश कोठारी एवं अतिरिक्त सीईओ श्वेता यदु, सहित मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी डालींम लता सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीओपी आशीष बंछोर ने पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी वर्तमान में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है लोग अनजाने में ठगी की शिकार हो रहे हैं । अनजान फोन कॉल एवं अनजान लिंक पर क्लिक करने से बच्चे। साथ ही साथ किसी भी को अपना ओटीपी शेयर ना करें। श्री बंछोर ने कहा कि गांव-गांव में जाकर साइबर जागरूकता पखवाड़ा भी मनाए जिसमें लोगों को जोड़े और उन्हें साइबर ठगी से कैसे बचे इसकी जानकारी दें। इस अवसर पर पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक मौजूद रहे।







