साइबर प्रहरी ग्रामीणों को कर रहा है जागरूक,  आनलाइन ठगी के मामले को देखकर एसपी दुर्ग का  पहल, पाटन अनुविभाग के सभी थाना क्षेत्र के गांवों में बनाया जा रहा व्हाटअप ग्रुप


पाटन। अभी वर्तमान में लगातार साइबर क्राइम होने लगा है ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आते देख एस पी दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने एक अच्छी पहल करते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र के ग्रामों में एवं शहर के वार्डों में व्हाट्सएप ग्रुप साइबर प्रहरी के नाम से बनाकर उसमें जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं अन्य जानकारियां शेयर कर रहे हैं । इसमें प्रतिदिन पुलिस ग्रामीणों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी देते हैं जिसमें ऑनलाइन ठगी के शिकार से कैसे बचा जा सके इसकी भी जानकारी दी जा रही है ।

वर्तमान में जैसे-जैसे नए-नए टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है वैसे-वैसे ठगी करने वाले भी अब आधुनिक रूप से ठगी का मामला को अमलीजामा पहनने में लग चुके हैं। सबसे ज्यादा ठगी ऑनलाइन का ही होता है ।पुलिस में जो भी शिकायत आती है उसमें फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के मामला ज्यादा पाए गए है।  लगातार बढ़ रहे हैं इस साइबर अपराध को देखते हुए दुर्ग जिले के एसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर  प्रत्येक थाना क्षेत्र के सभी ग्रामों में एवं नगर के सभी वार्डों में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर प्रहरी नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं।  यह ग्रुप स्थानी पुलिस अपने-अपने बीट एवं आरक्षक के सहयोग से बना रहे हैं।  इसमें गांव में रहने वाले कोटवारों की भूमिका  काफी महत्वपूर्ण है । इस ग्रुप में अभी वर्तमान में पाटन  पुलिस अनुभाग क्षेत्र के थाना पाटन, रानी तराई, अमलेश्वर, उतई अंडा  में यह कार्य भी एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में काफी तेज गति से चल रहा है।  एसडीओपी श्री राठौर ने बताया कि एस  पी दुर्ग रामगोपाल सर  के मनसा अनुरूप उनके निर्देश पर प्रत्येक ग्रामों में लोगों को साइबर संबंधी अपराध से बचने के लिए जागरूक करने  सूचना दी जा रही है। साइबर ठगी से कैसे बच सकते है अब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को मिलेगी । पुलिस लगातार इस पर लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रहे हैं।  अब प्रतिदिन इस ग्रुप में साइबर क्राइम से कैसे बचे इसकी जानकारी अलग-अलग तरीके से दे रहे हैं।  साथ ही बता रहे हैं कि साइबर संबंधी अपराध को रोकने में कैसे सफल हो।  वही साइबर ठगी से बचने के लिए किस तरह से स्वयं जागरूक होकर इस तरह से घटना से बची जा सकती है।  सभी ग्रामीणों को इस ग्रुप में जोड़ रहे हैं और लोगों को जागरुक कर रहे हैं।  अभी वर्तमान में पाटन उतई अमलेश्वर रानितराई अंडा एवं मजदूर चौकी में यहां कार्य चल रहा है।  इसमें लोग जुड़ भी रहे हैं ।बताया जा रहे हैं कि जो लोग नहीं जुड़ पाए हैं वह साइबर प्रहरी ग्रुप बनाए हैं उसमें अगर जुड़ना चाहते हैं तो वह अपने गांव के कोटवार या फिर संबंधित थाना क्षेत्र में संपर्क कर सकते हैं।