शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में सायकल वितरण

।मौर्यधवज सेननगरी/सिहावा, बेलरगांव । छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत निःशुल्क सरस्वती सायकल का 12 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में कैलाशनाथ प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के मुख्य आतिथ्य,एस एल कश्यप प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता तथा पोखराज कश्यप उपसरपंच राष्ट्रीय गौरव ग्राम पंचायत बेलरगांव, यशकरण पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि, व शशिभूषण भारती विधायक प्रतिनिधि के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ । अतिथियों का विद्यार्थियों ने भावभीनी स्वागत सत्कार किया।इस अवसर पर कक्षा नवमीं में नवप्रवेशी 45 छात्राओं को सामूहिक रूप से सायकल की चाबी सौंपकर बधाई देते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए विशेष प्रोत्साहित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग टेक्नालॉजी का युग है इसलिए इस समय छात्र छात्राओं को विशेष रूप से तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए रुचि जागृत करनी चाहिए। सफलता का एक ही उपाय है कड़ी मेहनत। विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। कार्यक्रम में बी एन सिंह, वाय के सोनवानी, आर के देवांगन, एन सी सोम,के एल साहू, एस के नेताम,यू के नाग, जे एस नेताम, एम एन साहू, विकास कोसरिया, टी आर साहू, डी एन कश्यप, बी साहू, सुश्री भारती मालेकर सहित एन एस एस, स्काउट, रेडक्रास ईको क्लब के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र नेताम कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस विभाग ने किया।