बंगाल की खाड़ी में निर्मित निम्न दबाव क्षेत्र के चलते निर्मित चक्रीय चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर । बंगाल की खाड़ी में निर्मित निम्न दबाव क्षेत्र के चलते निर्मित चक्रीय चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण पूर्वी तटों में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है, इसका प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी होने की संभावना है छत्तीगढ़ के दक्षिण भागो में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदबांदी होने की संभावना है। क्षेत्रों में वर्तमान में फसल खड़ी अवस्था में है इसलिए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द पक चुकी फसलों की कटाई कर सुरक्षित स्थानो पर रखे।