उतई पुलिस की गाड़ाडीह में दबिश, दो लोगो को अवैध शराब बेचते पकड़ा, मुख्य चौक पर बेच रहे थे अवैध शराब


पाटन। उतई पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर दो लोगो को गाड़ा डीह में अवैध शराब बेचते हुवे पकड़ा है। ये दोनो मुख्य चौक पर खुलेआम शराब बेच रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गाडाडीह चौक के पास आरोपी राजू उर्फ रामचरण कोसरे पिता स्व मंगल दास कोसरे उम्र 40 साल सा0 ग्राम गाडाडीह भाठापारा वार्ड क्रं 11 थाना उतई जप्ती मशरूका एक सफेद रंग के प्लास्टीक बोरा के झोला में रखा 40 पौवा देशी मसाला कुल 7.200 बल्क लीटर एवं बिक्री रकम 520 रू कुल जुमला कीमती 4920 रू जप्त की है। इसी तरह से गाडाडीह सोसाईटी के पास आरोपी मुकेश नवरंगे उर्फ नजरु पिता हरियर नवरंगे उम्र 30 साल सा0 गाडाडीह यादव पारा थाना उतई को जप्ती मशरूका एक सफेद रंग कि प्लास्टीक कि बोरी में 38 पौवा के साथ पकड़ा है।