डबरा पारा भिलाई 3 स्कूल मनाया बाल दिवस



पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डबरापारा में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक बाल मेला का आनंद लिया बच्चों के द्वारा गुपचुप चार्ट भेल आदि का स्टॉल लगाया गया रंगोली प्रतियोगिता तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में  बच्चों ने भाग लिया। वही प्राथमिक शाला द्वारा  FLN के स्ट्रॉल के माध्यम से बच्चों को करके सीखो तथा वस्तु , रंगों, जोड़ना, घटाना, बच्चों द्वारा बताया गया। प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा मौर्य  द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन शाला में करते रहेंगे। शाला में नवाचार, शाला की उपस्थिति  बढ़ाने, तथा प्रतियोगि परीक्षा के लिए बच्चो की तैयारी  कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा  वही प्राथमिक प्रधान पाठक ने कहा कि  एफ एल एन के द्वारा बच्चों का शाला के प्रति रूझान बढ़ेगा तथा नवाचार के द्वारा बच्चों को पढ़ाना। साथ ही शाला के सभी स्टाफ श्रीमती विद्या साहू, सविंदर कौर, नेमीचंद साहू, विनोद कुमार वर्मा, मोहनलाल चंद्राकर, धरना मंडावी, पार्षद तुलसी ध्रुव, राजकुमार वर्मा, रोशन बंजारे, मंजू , ममता देवांगन, सीता वर्मा, सरस्वती चंद्राकर, पूर्णिमा निषाद, पुष्पा शर्मा, योगेश्वरी यादव, अंकलहीन बाई, आदि ने मेले का आनंद लेते हुए कहा बच्चों के द्वारा इस तरह के आयोजन शाला में होते रहना चाहिए।