सेलूद** नवोदय विद्यालय बोरई में कक्षा छठवीं हेतु शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलुद से डगेश ठाकुर पिता श्री ऋषि ठाकुर माता श्रीमती सुनीता ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलुद के विद्यार्थी का चयन हुआ है। ।चयन होने पर पुर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत सेलुद खिलेश मारकंडे उपसरपंच राकेश साहू पंच धनंजय साहु पंच श्रीमती देवला साहू ने बच्चे के घर जाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वाटर बाटल स्कुल बैग व कम्पास बाक्स प्रदान किया। साथ ही प्रधान पाठक सरिता कुजांम संकुल प्राचार्य श्रीमती एम. बी. बंजारे संकुल समन्वयक योगेश साहु शिक्षक विरेन्द्र चन्द्राकर शिक्षिका श्रीमती रूपा देवांगन सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डगेश ठाकुर की उज्जवल भविष्य की कामना किया हैं।







