नेऊरगांव स्कूल में मनाया गया दही हांडी उत्सव


पंडरिया।विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला नेऊरगांव में दही हांडी उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ राधा कृष्ण के वेशभूषा में सजकर तैयार हुए,फिर शिक्षकगण व उपस्थित सभी पालकगण पूजा की थाल से आरती की।खाद्य पदार्थों से सजे रस्सी को देख सभी बच्चे उत्साहित दिखे,फिर विद्यार्थियों ने पिरामिड तैयार कर दही हांडी फोड़ी। अंत में सबने प्रसाद का भी आनंद लिया।

प्रधान पाठक रोशन साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में एकता,भाईचारा,सहयोग,सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा सांस्कृतिक विकास जैसे गुण विकसित होते है,जो कि हमारे शैक्षिक लक्ष्य भी है।समुदाय की सहभागिता से कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण बन गया। आयोजन में शिक्षक प्रीतम राम साहू सहित उपसरपंच दुर्गा टेकलाल,बल्ला चंद्राकर, जेठू, हरिराम,देवदत्त,ईश्वर,जितेंद्र, जीता,कोमल,विजय,नंद,भास्कर आदि उपस्थित रहे।