शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खम्हारिया अ में दही लूट एवं पोला त्यौहार की धूम


दिनांक 23 अगस्त शनिवार कला सांस्कृतिक आयोजनों से ओतप्रोत रहा। बच्चों को कला शिक्षण अंतर्गत उत्सव , रीतिरिवाज़ों से जोड़ने और परिचित कराने के उद्देश्य से पोला त्यौहार के अवसर पर समस्त शिक्षक व बच्चों द्वारा नंदी बैल, खिलौनों की विधिवत पूजा की गई। शिक्षक लखेश्वर साहू ने इस त्योहार को मनाने के कारण पर प्रकाश डाला। शिक्षक श्रीमती डी चंद्रा, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा,श्रीमती संतोषी टंडन के मार्गदर्शन में राधा कृष्ण के रूप में बच्चों ने विहंगम नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानपाठक श्री घनश्याम सिंह पटेल एवं श्री चन्द्र मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षक श्री नागेंद्र कुमार वर्मा,श्री अश्वनी कुमार देवांगन,श्री कृष्ण कुमार सोनकर द्वारा दही लूट आयोजित किया गया। बच्चों ने इसमें उत्साह पूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में स्कूल शैक्षिक समन्वयक श्री महेंद्र कुमार बहादुर, वरिष्ठ शिक्षक श्री नरसिंह प्रसाद ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देशलहरे उपाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार यादव, सदस्यगण ,पालकगण उपस्थित रहे।