अंडा।लगातार हो रही वर्षा से तांदुला एवं शिवनाथ नदी के आसपास बसे ग्रामों एवं क्षेत्र के इट भुट्टो एवं बेड़ियों आसपास क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुए हैं क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख ने निरीक्षण के दौरान कहा कि लगातार बारिश से गांव के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर उनके रख रखाव स्वास्थ्य की सुविधा आदि विषय पर चर्चा की।

चर्चा दौरान उन्होंने सलाह दिया कि ग्राम पंचायत द्वारा की गई उचित व्यवस्था के तहत वह अपने सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाये साथ ही अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखें क्योंकि लगातार बारिश हो रही है जिससे घरों में पानी घुस गए हैं कई घर प्रभावित हुए हैं और साथ ही साथ जान माल की नुकसान होने की संभावनाओं को ध्यान रखते हुए उचित सलाह दिए हैं ।

निरीक्षण के दौरान ग्राम भरदा के भाटापारा में हुए लगभग 50 प्रभावित घरों में जाकर प्रभावितों से बात की l देशमुख ने जिला प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया l इस दौरान साथ में सरपंच सुनीता भारतीय, पूर्व सरपंच जयप्रकाश भारतीय, पंच निर्मल देशमुख ,सुमेंद्र निषाद श्रवण देशमुख भोमराज , शेखर यादव, ग्राम कोटवार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।








