पाटन। आदर्श ग्राम दैमार का पहला अग्निवीर चंदन यादव उम्र 20 साल का ट्रेनिंग के बाद वापस गांव आने पर ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत की तैयारी किया है। उन्होंने पिता स्व.काशी यादव एवं माता अंजू यादव सहित अपने गृह ग्राम दैमार का नाम रौशन किया। अग्निवीर की कड़ी प्रशिक्षण के बाद आज शाम 4 बजे ग्राम दैमार में आगमन होगा। ग्रामवासियों भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा साथ ही जुलूस के रूप में गांव भ्रमण किया जाएगा।

यह जानकारी विजयकांत साहू द्वारा प्राप्त हुआ






