डालेंद्र कुमार देवांगन होंगे पाटन के नए विकास खंड शिक्षा अधिकारी, घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर से पाटन ट्रांसफर


पाटन। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में जल्द ही पाटन में डालेंद्र कुमार देवांगन प्रभार लेने वाले है। उनका बीजापुर से पाटन तबादला हुआ है।  अभी वर्तमान में ए बी ई ओ प्रदीप महिलागे बी ई ओ के प्रभार में थे। बता दे कि अभी वर्तमान में गजेंद्र यादव के शिक्षा मंत्री बनने के बाद कई तबादला हुए है। दुर्ग जिला में लगातार मंत्री श्री यादव दौरा भी कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए बी ई ओ जल्द ही प्रभार ले सकते है।