जरूरतमंदो का सहयोग करने उनके घरों तक जा रहे है दानवीर भामाशाह सेना, अध्यक्ष मोरध्वज साहू के साथ पूरी टीम का सराहनीय पहल


पाटन । विधानसभा अंतर्गत करसा गांव एवं कानाकोट में दो परिवार को सहयोग राशि 21 सौ रुपया आज 26 जनवरी को दानवीर भामाशाह सेना पाटन के द्वारा संतोषी साहू और निराशा साहू को किया गया है। ये दोनो महिला का पति स्वर्ग लोक के निवासी हो गए है वे दोनो अपने और अपने बच्चो का लालन पालन खुद कर रही है। आपको बता दें कि उक्त सेना का प्रमुख उद्देश्य है जरूरत मंद लोगो को सहयोग करना है। दानवीर भामाशाह के अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने बताया कि उक्त सेना में पाटन के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है और सेना को मजबूत कर जरूरत मंद लोगो को सहयोग कर आगे बढ़ाने का काम करना है
इस अवसर पर मोरध्वज साहू, भानु साहू जी, मनोज साहू, दिनेश साहू, दिलीप साहू, दुर्वासा साहू, विजय साहू, कुलेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, ऐ नारायण साहू, गिरीश साहू, झम्मन साहू, ईश्वरी साहू, धात्री बाई साहू, मीडिया प्रभारी करण साहू उपस्थिति रहे।