दरबार माेखली मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ की , दुर्ग सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से मुलाकात

पाटन
भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के द्वारा पार्टी परिसीमन में पाटन विधानसभा में एक नया मंडल दरबार माेखली अस्तित्व में आया जिसका मंडल अध्यक्ष  ज्योति प्रकाश साहू को संगठन द्वारा नियुक्त किया गया हैं, ज्योति प्रकाश साहु ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल ,भाजपा जिलाध्यक्ष  जितेंद्र वर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू एवं पूर्व विधायक  दयाराम साहू ,  खेमलाल लाल साहू निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

जिसमें प्रमुख रूप से धनराज साहू, दिनेश साहू, श्रीमति चंद्रिका साहू, पारखत सिंह साहू टामन साहू , डॉ सुरेश साहू, देवेंद्र साहू, होरीलाल वर्मा, वासु वर्मा, पुष्कर साहू, महेश लहरी, नेहरू बंजारे , आत्माराम साहू, डुनेश्वर साहू , नेहरू राम साहू , तारेन्द बंछोर, योगेन्द साहू , दानेश्वर साहू, घनश्याम साहू भी उपस्थित रहें।