पाटन। छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज, ग्राम इकाई, ग्राम पंचायत दरबार मोखली द्वारा रविवार को डॉ. खूबचंद बघेल जयंती का आयोजन दरबार मोख्ली में किया गया । इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. घनाराम बंछोर, स्व. गैन्दलाल बंछोर का मूर्ति अनावरण , ग्राम पंचायत दरबारमोखली के निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। । कार्यक्रम की अध्यक्षता चोवा राम वर्मा केन्द्रीय अध्यक्ष छ. ग. म. कु.क्ष. समाज ने की। विशेष अतिथि रघुनंदन वर्मा केन्द्रीय महामंत्री छ.ग. म. कु.क्ष. समाज , पाटन राज के सर्व समाज के प्रमुखगण मौजूद मंच पर आसीन थे। इसके अलावा कुर्मी समाज के सभी राज के राज प्रधान मौजूद रहे। सबसे पहले राज प्रधान ओम प्रकाश वर्मा था पाटन राज के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कहा की दरबार मोखली हमारा केंद्र बिंदु है। शुरू से जब स्कूल के जमाने में यहां पर दोस्तो के साथ खेलने आते थे। उन्होंने दोनो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का उल्लेख करते हुए उनके जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
उन्होंने पाटन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया। उस समय आंदोलन करना एक बड़े बात था। बड़े बड़े व्यक्ति से लेकर हर वर्ग आजादी के आंदोलन में शामिल हुए।
उन्होंने कहा की फसल को बचाना जरूरी है। इसके लिए नरुवा गरुवा घुरुवा बारी बहुत बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा की गोबर खरीदी से गौपालक बहुत खुश है। उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया की योजनाओंका लाभ लेकर किस तरह से ग्रामीणों का जीवन बदल रहा है।
स्वागत भाषण एम मांगपत्र सरपंच दरबार मोखली ,
हाईस्कूल सेमरी का उन्नयन, शीतला तालाब सौंदर्यीकरण
सेमरी पंचायत से सरपंच ज्योति गालव वर्मा ने अपने मांग पढ़ा।।
मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल उन्नयन की घोषणा भी किया। दरबार मोखली में अब हायर सेकंडरी स्कूल भी लगेगा। इसके अलावा शीतला तालाब की सौंदर्यीकरण की घोषणा भी किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी पाटन का काफी नाम है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्व खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना काफी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की हमारी संस्कृति को संरक्षण कर रहे है। तीज त्यौहार को बढ़ावा देने का काम कर हमारी सरकार कर रही है। छग महतारी की मूर्ति हर कलेक्टोरेट में लगाया जाना है। हमे हमारी संस्कृति को लेकर गर्व महसूस करना चाहिए। इस अवसर पर ओ एस डी आशीष वर्मा, वरिष्ट सामाजिक व कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा, कामनी धुरधर महिला अध्यक्ष, लता वर्मा, कमलेश्वरी , पुरशोररम कश्यप वीरेंद्र कुमार आशीष बंछोर सरपंच, जितेंद्र बंछोर, राम चन्द ,महेंद्र वर्मा, जवाहर वर्मा, भेद वर्मा, मनोज वर्मा, सीता राम वर्मा, योगेश्वर वर्मा, रमन टिकरिहा, युगल किशोर, जयश्री वर्मा, मनोरमा टिकरीहा, साधना वर्मा, उर्वशी वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप, संदीप कश्यप, दुष्यंत वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान
मंच पर सर्व समाज के मुखिया को भी आमंत्रित किया गया था जिनका कुर्मी समाज द्वारा सम्मान किया गया। जिसमे, संतराम कुर्रे (अध्यक्ष) सतनामी समाज ,राजेश ठाकुर (अध्यक्ष) आदिवासी समाज, देवकुमार निषाद (अध्यक्ष) केंवट समाज, खिलावन चन्द्राकर (अध्यक्ष) चन्द्राकर समाज, लक्ष्मी पटेल (अध्यक्ष) पटेल समाज, बलदाऊ भाले (अध्यक्ष) देवांगन समाज, आनंदराम चक्रधर (अध्यक्ष) कुम्भकार समाज, नेहरु यादव (अध्यक्ष) झेरिया राऊत समाज, खिलेन्द्र यादव (अध्यक्ष) कोसरिया राऊत समाज, रिखीराम सिन्हा (अध्यक्ष) कलार समाज, ढालसिंह धनकर (अध्यक्ष) गड़रिया समाज, हृदय राम गुरुपरख (अध्यक्ष) ढीमर समाज ,जनार्दन सेन (अध्यक्ष) सेन समाज, गिरधर मेश्राम (अध्यक्ष) महार समाज, तोषण भट्ट (अध्यक्ष) भट्ट समाज, हिरासिंह ठाकुर (अध्यक्ष) राजपुत समाज, धर्मेन्द्र निर्मलकर (अध्यक्ष) निर्मलकर समाज, सालिक राम सोनकर (अध्यक्ष) सोनकर समाज, रामदास मानिकपुरी (अध्यक्ष) पनिका समाज, दाऊलाल मरकाम (अध्यक्ष) कंडरा समाज, अशोक कुमार मढ़रिया (अध्यक्ष) मेहर समाज, रोमनाथ विश्वकर्मा (अध्यक्ष) लोहार समाज, प्रीतलाल यमराज (अध्यक्ष) कहार (भाई) समाज, चेलादास वैष्णव (अध्यक्ष) वैष्णव समाज ,शेख मजीद (अध्यक्ष) मुस्लिम समाज, दिलवाला नेताम (अध्यक्ष) देवार समाज, नीरज सोनी (अध्यक्ष) सोनी समाज व समस्त राजप्रधानगण म. कु.क्ष. समाज मौजूद थे।
रंग झरोखा की प्रस्तुति ने समा बांधा
समारोह में सुबह 10 बजे से दरबार मोखली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। प्रसिद्ध बांसुरी वादक दुष्यंत हरमुख कृत संस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांध के रखा गया। एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीतो की प्रस्तुति दी गई।