छत्तीसगढ़ के सभी देवीशक्ति पीठ का दर्शन एक साथ हो रहा है, झीट में गुफा के अंदर  झांकी देखने रोज हजारों भक्त उमड़ रहे है, व्यवस्था बनाने आयोजन समिति की करनी पढ़ रही है मशक्कत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी झांकी देखने पहुंचे


पाटन। ग्राम झीट में दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा इस बार काफी आकर्षक गुफा बनाया गया है। गुफा के अंदर छत्तीसगढ़ के सभी देवी शक्तिपीठ की स्थापना भी की गई है। आकर्षक लाइटिंग एवं झांकी के साथ गुफा बनाए हुए हैं।  जिसे देखने के लिए झीट सहित आसपास  गांव तथा दूर दराज के लोग भी पहुंच रहे हैं । शाम 5  बजे से लेकर रात्रि के 12  बजे तक हजारों लोगों का हुजूम गुफा झांकी में स्थित देवी शक्तिपीठ का दर्शन करने पहुंच रहे हैं । सोमवार को पाटन क्षेत्र की विधायक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी  पहुंचे यहां पर उन्होंने बनाए गए झांकी की सराहना भी किया।  उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना भी किया।  इस अवसर पर जनपद सदस्य अंशु रजक सहित उनके टीम के साथ-साथ ग्रामीण व दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  बता दें कि ग्राम झिट में हर साल एक से बढ़कर एक  थीम को लेकर नवरात्र पर  दुर्गा पंडाल सजाया जाता है।  इस बार आकर्षक गुफा बनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त शक्तिपीठ की देवी की स्थापना की गई है। एक ही परिसर में मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी, मां चंद्रहासिनी सहित अन्य देवी मां का दर्शन भी हो रहे हैं। पंचमी के दिन काफी भीड़ रही   अचानक से बढ़ी हुई भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।  लगभग आधा घंटे इंतजार के बाद गुफा में प्रवेश मिल रहा है जिसके बाद लोग दर्शन कर रहे हैं।