पाटन। क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आगामी 23 एवं 24 जनवरी 2027 (शनिवार एवं रविवार) को भव्य दो दिवसीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के तहत क्षेत्र के कुल 13 गांवों में एक साथ प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।

आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज ग्राम खम्हरिया में सभी संबंधित गांवों के अध्यक्षों और समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रतियोगिता की तिथियों पर मुहर लगाई गई और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इन 13 गांवों में होगी प्रतियोगिता
इस सामूहिक आयोजन में सांकरा, मोतीपुर, अमलेश्वर, डीह, घुघवा, मगरघटा, भोथली, खम्हरिया, पाहंदा, परसदा, कपसदा, कुम्हारी और बोरसी सहित कुल 13 गांव शामिल होंगे।

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
खम्हरिया में हुई इस बैठक में कामता सिंगौर, बैजूराम साहू, रवि सिंगौर, डोमन यादव, छोटू यादव, युगल, नागेश, घनश्याम कौशिक, संजय यदू, सूर्यकांत सिंगौर, देवा ठाकुर, चिंटू निषाद, नंदकिशोर यादव, दीपक, सागर, कुंदन, तुकाराम साहू, सोनू यादव, मुकेश साहू, रोशन यादव, वासू किसन, ललित एवं मोनू सहित विभिन्न गांवों के अध्यक्ष और सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने आपसी समन्वय के साथ इस आयोजन को सफल बनाने और क्षेत्र की लोक-संस्कृति व धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






