पाटन। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया ( कुरूद डीह) में दो लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जैसे ही घटना की जानकारी हुई बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लाश को कुआं से निकालने का काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों लाश अलग अलग कुआं में था। पकड़ा में बंधे है। एक का कपड़ा खोला गया तो बच्चे का लाश दिखा। वही दूसरा लाश अभी महिला की है या पुरुष की यह कुआं से निकालने के बाद पता चलेगा।






