जशपुर । शुक्रवार की सुबह शहर में फैल गई सनसनी जब एक महिला की लाश फंदे से लटकती मिली। मामला जशपुर के मिलन चौक का है। मिली जानकारी के अनुसार रायकोना निवासी सोरी बाई पति फूलचंद, उम्र 45 एक दिहाड़ी मजदूर थी। वह हर दिन गांव से शहर आकर मजदूरी करती थी।गुरुवार को भी वह शहर आई थी, पर घर वापस नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलन चौक के पास एक छपरीनुमा दुकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, उसके बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।







