उतई थाना के इस गांव के पत्थर खादान में मिली महिला की लाश, मृतक अचानकपुर की रहने वाली, प्रथम दृष्टया हत्या का जता रहे आशंका, पुलिस जांच में जुटी


पाटन। उतई थाना के ग्राम गोड पेंडरी और छाटा के मध्य एक पत्थर खादान में आज सुबह एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अचानकपुर में रहती थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया उक्त महिला की हत्या की गई ही। उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के निशान है। फ़िरहाल पुलिस जांच में जुटी है। खबर लगते ही खादान घटना स्थल में बहुत भीड़ जुट गई है।