गांव के खेत में मिला एक वृद्ध का शव, धारदार हथियार से बेहरहमी की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस


बालोद । छत्तीसगढ़ में बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है… जहां कोरगुडा ग्राम में एक वृद्ध का अपने ही खेत पर शव मिला है…. मृतक के गले और पैर मे गहरे चोट के निशान पाए गए है….. धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है….. मामले की जानकारी मिलते ही बालोद एएसपी अशोक जोशी, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे सहित बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई है और आगे की जांच व कार्यवाही में जुट गई हैं….. शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति फगवा राम के नाम से हुई है…. हत्या का कारण अभी अज्ञात है…. मामले में पुलिस जांच कर रही है… वही हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं….