पाटन। पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम राखी में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से वार से बचने के प्रयास किया इस कारण कान के पास लगा। अगर सीधे गले में चाकू का वार होता तो गला धड़ से अलग भी हो जाता। पाटन पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक मिलाप टंडन 29 साल ने पुलिस में सूचना दिए है की वे ग्राम राखी में रहता है। रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 08.03.2023 को शाम लगभग 06.40 बजे वे अपने घर के सामने घासीदास जैत स्तंभ के पास खडा था तभी उसका छोटा भाई सचिन पाटिल अपने मोटर सायकल को चलाते हुये पास आकर रूका । दोनो बात कर रहे थे तभी गांव का तरूण कौशिक आया और पुरानी रंजीश पर से जान से मारने की नियत से हाथ मे रखे चाकू से आवेदक के भाई सचिन पाटिल के गर्दन पर वार किया ।आवेदक के भाई द्वारा चाकू के वार से बचने के लिये अपने गर्दन को हटाया चाकू का वार गर्दन में नहीं लग कर कान के नीचे गर्दन के बांये तरफ कनपटी के नीचे चाकू से गहरा चोट लगा खून बहने लगा । यदि गर्दन को हटाता या बचाता नहीं, तो निश्चित ही चाकू गर्दन में लगकर गर्दन पुरी तरह से कट जाता उसका मृत्यु हो जाता। चाकू मारने से आवेदक के भाई के कनपटी के पास से खून बहने लगा खून को देखकर तरूण कौशिक तुरंत वहां से भाग गया।।



















