पाटन।अंचल के प्रसिद्ध गांधीवादी व सर्वोदयी नेता ,भूदान बोर्ड मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी की पांचवी पुण्यतिथि उनके गृह ग्राम मटँग में उनके मूर्तिस्थल पर सादगीपूर्ण मनाई गई।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार व पर्यावरण विद रोमशंकर यादव का सम्मान वर्मा जी के परिजनों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हेमंत वर्मा, मनहरण लाल वर्मा, तिलक मढरिया,राजेन्द्र वर्मा, ललित वर्मा, टिकेंद्र वर्मा, शिव वर्मा, रमेश वर्मा, वत्सला नायक,निर्मला वर्मा, चंद्रकला वर्मा, लता मढरिया मौजूद थे।






