पाटन। । जामगांव आर पौहा के मध्य हुए शाम को हुए सड़क दुर्घटना में कुम्हली सोसायटी के प्रबंधक तरुण चंद्राकर की मौत के बाद आक्रोषित ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की फौरी सहायता देने की पेशकश की गई, लेकिन ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बस संचालक से सीधे बातचीत नहीं होती, तब तक वे चक्काजाम समाप्त नहीं करेंगे। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात को काबू करने पुलिस ने हल्की लाठियाँ लहराई, इससे कुछ ग्रामीणों के चोटिल होने की खबर है । प्रशासन और पुलिस लगातार ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है, वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।







