
पाटन। पाटन ब्लाक के ग्राम बठेना में मनरेगा के कार्य में लगे एक महिला मजदूर की मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बठेना में नाली सफाई का कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा था। इस कार्य में अन्य मजदूरों के साथ ग्राम के कुमारी धीवर पति ईश्वरी धीवर भी काम पर गए थे। 45 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी जिसे पाटन सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया । पाटन पुलिस मर्ग कायम कर कार्रवाई कर रही है।









