अंडा। सेवा फाउंडेशन भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में शास.उच्च. माध्य. शाला अंजोरा ख दुर्ग में पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के 10 से अधिक स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर अपना विचार प्रगट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंदकुमार सेन पूर्व अध्यक्ष केश शिल्प कल्याण बोर्ड, अध्यक्षता एस.के.जैन अध्यक्ष सेवा फाउंडेशन, विशेष अतिथि हरेन्द्र देव धृतलहरे सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, रिवेन्द्र यादव पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ, होरीलाल चतुर्वेदी प्राचार्य हाईस्कूल अंजोरा, तीरथ यादव अध्यक्ष शाला विकास समिति, हेमन्त देशमुख पूर्व अध्यक्ष शाला विकास समिति, सुरेश निर्मलकर सदस्य शाला विकास समिति आदि उपस्थित रहे।

व्याख्याता शिवनारायण देवांगन ने बताया का वाद-विवाद प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित किया गया पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर विषय खेलकूद समय की बर्बादी या जरूरी पर हुआ जिसमें पक्ष में प्रथम छगन लाल थनौद, द्वितीय पूर्णिमा यादव वही विपक्ष में प्रथम भारती थनौद, द्वितीय प्रिया खपरी, सांत्वना पुरस्कार छाया देशमुख चंगोरी, कृतिका साहू खपरी, पायल अंजोरा, दीक्षा चंगोरी को मिला।
हाईस्कूल स्तर पर खेती के लिए आवश्यक है जैविक खेती या रासायनिक खेती विषय पर हुआ पक्ष में प्रथम केसरी अंजोरा , द्वितीय प्रीसी शर्मा रसमड़ा, विपक्ष में प्रथम श्रुति वर्मा रसमड़ा, द्वितीय हिमानी निषाद थनौद व सांत्वना स्थान धनेश्वरी चक्रधारी पुलगांव, चेतना देशमुख थनौद, कविता चन्द्रवंशी बिरेझर, रिखी निषाद पुलगांव,डिम्पल साहू अंजोरा, थामेश्वरी देशमुख बिरेझर रही।
हायर सेकेंडरी स्तर पर मोबाइल का उपयोग अभिशाप या वरदान विषय पर हुआ जिसमे पक्ष में प्रथम स्थान खुशी यादव अंजोरा, द्वितीय प्रणय कुमार थनौद, विपक्ष में प्रथम लोकेश साहू अंजोरा, द्वितीय राहुल देशमुख थनौद व सांत्वना स्थान पूर्वी साहू रसमड़ा, हर्ष साहू रसमड़ा, विमल साहू रसमड़ा, भारती साहू रसमड़ा रही। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का निर्णायक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” व्याख्याता अंजोरा, अंजू दिल्लीवार व्याख्याता थनौद व जीवन लाल चन्द्राकर प्रधान पाठक खपरी रहे।
कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने विचार प्रगट करते हुए सेवा फाउंडेशन के इस कार्यक्रम का खूब प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि यह बच्चो के नैतिक व बौद्धिक विकास के लिये जरूरी कदम है ऐसा प्रतियोगिता हमेशा होते रहना चाहिए। सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जैन ने संस्था के विषय में जानकारी दिया वही वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जिसमें नगद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उमा राठौड़ व्याख्याता अंजोरा व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस ” व्याख्याता अंजोरा ने किया। इस अवसर पर सेवा फाउंडेशन के एम. व्ही.बी.रेडी, पी.के.तिवारी, प्रवीण मिश्रा, मनोहर लाल, एल.के. साहू, जे.के.भोसले, रेजी मथाई, एम.बी.राव, शिक्षक गण भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार, भावना किन्हेकर, चन्द्रकांत साहू, मनोज कुमार गुप्ता, अभिलाषा साहू आदि उपस्थित रहे।