पाटन। विकास खंड के ग्राम पंचायत रूही एक बार चर्चा में आया है। यहां पर तत्कालिक पंचायत सचिव महेंद्र देशलहरे के द्वारा ग्राम पंचायत रूही में पदस्थ रहते हुए सा.सु. पें. के हितग्राही श्रीमती लता बाई पति स्व. चन्द्रहास की मृत्यु की सूचना भौतिक सत्यापन सूची में नाम पेंशन सूची से विलोपित करने हेतु माह फरवरी 2023 में जमा किया गया था। तब इनका नाम माह फरवरी 2023 से ऑनलाईन सूची से विलोपित कर दिया गया है।


वर्तमान में ग्राम पंचायत रूही के सचिव यशवंत आडिल द्वारा श्रीमती लता बाई पति स्व. चन्द्रहास का जीवित होने का प्रमाण पत्र दिया गया है। इस प्रकार तत्कालिक सचिव के द्वारा श्रीमती लता बाई की मृत्यु की वेरिफिकेशन किये बगैर पेंशन सूची से नाम विलोपित करने का पत्र दिया गया है जो कि घोर लापरवाही को दर्शाता है। सी ई ओ मुकेश कोठारी ने महेंद्र देशलहरे को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुवे 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिए है।








