पंडरिया।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने दिनांक 10-6-2026 द्वारा ब्लाक के शा.उ.मा.विद्यालय खैरझिटी पुराना में पदस्थ प्राचार्य दीपक कुमार ठाकुर को पंडरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।श्री ठाकुर ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार ग्रहण करने पश्चत उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ कर्मचारियों के समस्याओ का त्वारित निराकरण के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही।श्री ठाकुर के बीईओ बनने पर शिक्षकों में हर्ष है।कार्यभार ग्रहण पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता, कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल बिसेन,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत,सचिव शत्रुहन डड़सेना,संरक्षक संतोष साहू,संतोष सोनी, प्रधान पाठक राजकुमार पाठकर, कार्यालय के लिपिक संतोष सोनी,बलराम धृतलहरे, संजय सोनी, दुजराम निर्मलकर,उगेश मर्सकोले उपस्थित थे।






