कुम्हारी। जजंगिरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र राज्य में आयोजित 17 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की 67 वी राष्ट्रीय शालेय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दल ने भाग लिया | छत्तीसगढ़ दल में 12 बालक, 12 बालिका, 02, प्रशिक्षक , 02 प्रबंधक, 01 दल प्रबंधक ने भाग लिया जिसमें 08 खिलाड़ी दुर्ग के 2 बिलासपुर के एवं 14 रायपुर के शामिल थे | जिसका कोचिंग कैम्प दुर्ग में आयोजित था | छत्तीसगढ़ दल के दल प्रभारी निखिल कुमार जांभुलकर व्यायाम शिक्षक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल जंजगिरी थे |
प्रतियोगिता के पहले ही दिन बालक वर्ग के ईपी टीम के भूपेंद्र कुमार यादव, दीपांशु साहू, दिव्यांश साहू, करनजीत सिंह ने एवं बालिका वर्ग में सेबर टीम से मर्लिन मैरी शिबू, लीना साहू, नीतू यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया वहीँ प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेबर व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मर्लिन मैरी शिबू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया |

17 वर्ष बालक वर्ग के ईपी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया जिसमे दीपांशु साहू- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल जंजगिरी शामिल थे वहीं
17 वर्ष बालिका वर्ग के सेबर टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया इस टीम में, लीना साहू- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल जजंगिरी शामिल थी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में आयोजित 65 वी राष्ट्रीय शालेय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता चंडीगढ़ 2019-20 में भी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल जंजगिरी, के खिलाडी गिरिराज यादव ने भाग लेकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था साथ ही इसी सत्र में जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित 67 वी राष्ट्रीय शालेय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता जम्मू एवं कश्मीर 2024 में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल जंजगिरी, की खिलाडी नुपुर वर्मा ने भी भाग लिया एवं अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के सभी सदस्यों प्राचार्य श्रीमती मिनी गोपीनाथन वरिष्ठ व्याख्याता श्री एम के राजपूत एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है |






