मुंगेली। यादव समाज जिला मुंगेली के तत्वाधान में श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर खर्राघाट मुंगेली में दीपावली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न यादव संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान तथा दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित है।
उक्त कार्यक्रम में पांच राज महासमिति तथा पांच राज महासमिति के अंतर्गत नवागढ़ राज, विजयपुर राज, लोरमी राज, पंडरिया राज एवं कवर्धा राज के पदाधिकारियों तथा यदुवंशी सेना, नारायणी सेना एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान मुंगेली यादव समाज जिला मुंगेली की ओर से किया जावेगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बांस गीत के कलाकारों द्वारा यादवी संस्कृति बांस गीत का प्रदर्शन व प्रस्तुती करण किया जावेगा। जिसके पश्चात दोपहर 1:00 से सायं 4:00 बजे तक दीपावली मिलन कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन, अतिविशिष्ट अतिथि भुनेश्वर यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर एवं विशिष्ट अतिथिगण में रामप्रकाश यादव संरक्षक पांच राज महासमिति, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज महासमिति, हरि गुड्डू यादव अध्यक्ष नवागढ़ राज, अंकालू यादव अध्यक्ष विजयपुर राज, मोतीराम यादव अध्यक्ष लोरमी राज, चमरू यादव अध्यक्ष पंडरिया राज, जीवन यादव अध्यक्ष कवर्धा राज, संजू यादव अध्यक्ष यदुवंशी सेना, राहुल यादव शहर अध्यक्ष मुंगेली यदुवंशी सेना, राकेश यादव शहर अध्यक्ष लोरमी यदुवंशी सेना, संदीप यादव अध्यक्ष नारायणी सेना, सुरेंद्र यादव अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जलेश यादव शहर अध्यक्ष मुंगेली अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जवाहर यादव ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं सभी संगठनों के समस्त पदाधिकारी गण विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। जहां पर सामाजिक एकता, सामाजिक विकास एवं अन्य प्रमुख सामाजिक हितार्थ विषयों पर चर्चा परिचर्चा किया जावेगा। तथा अकादमी गठन हेतु भी चर्चा किया जावेगा।
संबंधित दीपावली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह में आयोजन समिति यादव समाज जिला मुंगेली से कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक श्री राम (सीरिया) यादव बड़ा बाजार मुंगेली करेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री राम (सीरिया) यादव, संजय यादव, रमेश यादव, रामशरण यादव, सुरेंद्र यादव, संतोष कुमार यादव, नीरज यादव, महेश यादव, सुशील यादव, विनोद यादव, सूरज यादव, सिद्धार्थ यादव, अजीत यादव, कन्हैया यादव, गुड्डू यादव, जलेश यादव, ओंकार यादव एवं समस्त यादव बंधु जिला मुंगेली जुटे हुए हैं।