भिलाई। छात्र शिकायत निवारण समिति कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर- 7 के तत्वावधान में महिला पुलिस की रक्षा टीम के द्वारा हिंदी डिजिटल कक्ष में सेल्फ डिफेंस (आत्म रक्षा) के गुर सिखाए गए।
महाविद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा की बारीकियों को बताया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद्मश्री तंवर, पुलिस रक्षा टीम की संगीता मिश्रा सहित रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रही। इस दौरान कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा, डॉ.शबाना, डॉ.मणिमेखला, डॉ.छाया सोनपिपरे, डॉ.कविता वर्मा, डॉ.रंजना शर्मा, सौम्या खरे, डॉ.अरुणा चौबे, डॉ.फिरोजा, चांदनी, मजहर खान, निधि तिवारी साथ ही एन.सी.सी, एन.एस.एस की कैडेट्स, छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।







